17 मई 2014 - 18:56
एशिया पेसिफ़िक देशों की मंत्रीय स्तर की बैठक

एशिया व प्रशांत महासागर के आर्थिक सहयोग संगठन एपेक के विदेश मंत्रियों की बैठक शनिवार से चीन के किंगडाओ नगर में आरंभ हो गई।

एशिया व प्रशांत महासागर के आर्थिक सहयोग संगठन एपेक के विदेश मंत्रियों की बैठक शनिवार से चीन के किंगडाओ नगर में आरंभ हो गई।
इस दो दिवसीय बैठक के आयोजन का उद्देश्य, संगठन के सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग की प्राथमिकताओं का निर्धारण बताया गया है। 21 सदस्यों वाले इस संगठन की बैठक ऐसी स्थिति में आरंभ हुई है जब मेज़बान देश चीन और जापान, फ़िलिपाइन व वियेतनाम जैसे इसके अन्य सदस्यों के बीच गंभीर भौगोलिक मतभेद खड़े हो गए हैं।
चीन के व्यापार मंत्री गाओ हूचिंग ने इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण करते हुए कहा कि हालिया राजनैतिक तनाव के बावजूद इस बैठक में उपस्थित देश इस बात का प्रयास करेंगे कि बीजिंग में नवम्बर में होने वाली संगठन की बैठक के लिए निर्धारित विषयों की समीक्षा करें। उन्होंने एपेक के सदस्य सभी देशों के बीच आर्थिक व तकनीकी सहयोग जारी रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय, एशिया व प्रशांत महासागर के क्षेत्र में मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के लिए उचित मार्ग खोजना है।

टैग्स